अल्मोड़ा पुलिस ने अवैध 16.08 ग्राम हेरोइन की बरामद, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 4,82,400 रुपये आंकी गई है – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

अल्मोड़ा पुलिस ने अवैध 16.08 ग्राम हेरोइन की बरामद, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 4,82,400 रुपये आंकी गई है

देहरादून/अल्मोड़ा

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए जिले में नशे के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मोटर साइकिल सवार 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से कुल 16.08 ग्राम 4.82 लाख से अधिक की अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है।

इसी अभियान के तहत 5 मार्च 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय तथा उपनिरीक्षक सुनील धानिक प्रभारी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान बेस तिराहा के पास एक मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 एपी 5711 को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों के कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की गई। आरोपी गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के पास से 8.66 ग्राम तथा सौरभ भंडारी के पास से 7.42 ग्राम, कुल 16.08 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

गौरव बिष्ट उर्फ डांसर, उम्र 25 वर्ष, पुत्र बलवंत सिंह, निवासी सरकार की आली, खोल्टा, जनपद अल्मोड़ा

सौरभ भंडारी, उम्र 22 वर्ष, पुत्र गणेश भंडारी, निवासी न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी, जनपद अल्मोड़ा

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में पहले से ही नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं।

बरामदगी…

कुल 16.08 ग्राम स्मैक (हेरोइन)

अनुमानित कीमत 4,82,400 रुपये।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला, कांस्टेबल राजेश भट्ट स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप अल्मोड़ा तथा कांस्टेबल गणेश दत्त पांडे स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप अल्मोड़ा शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *