महिला दिवस सप्ताह तथा नमक सत्याग्रह की बरसी पर वीरांगना महिला स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में खारा खेत सेनानी स्थल में वृक्षारोपण संपन्न

देहरादून

महिला दिवस सप्ताह तथा नमक सत्याग्रह की बरसी पर देहरादून की वीरांगना महिला स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में वीरवार को खारा खेत सेनानी स्थल में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ. आशा लाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली महिलाओं के त्याग और बलिदान को याद करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों नींबू, तेजपत्ता,जामुन , पिलखन, कनकचम्पा, कनेर बॉटल ब्रश आदि के पौधे लगाए गए और उपस्थित लोगों ने इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।

डॉ. आशा लाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आज़ादी में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है और उनकी स्मृति में वृक्षारोपण करना एक सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में इतिहास के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी दोनों को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर वृक्षवंदन अभियान के संस्थापक मनोज ध्यानी के साथ सेनानी परिवार समिति के मुकेश नारायण शर्मा, मदन लाल, सेनानी समिति से शशांक गुप्ता, सुलोचना इष्टवाल, प्रेम खन्ना, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मौके पर उपस्थित लोगों ने महिला दिवस सप्ताह के दौरान समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

सभी मौजूद लोगों ने सरकार से ये अपेक्षा की कि खाराखेत जैसे सेनानी स्मृति स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव की नितांत आवश्यकता है ही और इससे आने वाली पीढ़िया प्रेरणा ले सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *