श्री कालिका माता समिति का 73 वाँ वार्षिक ध्वजारोहण पर्व जारी, तीन दिवसीय शक्ति महासम्मेलन के तीसरे दिन कई सन्त महात्मा हुए शामिल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

श्री कालिका माता समिति का 73 वाँ वार्षिक ध्वजारोहण पर्व जारी, तीन दिवसीय शक्ति महासम्मेलन के तीसरे दिन कई सन्त महात्मा हुए शामिल

देहरादून

भवन श्री कालिका माता समिति कालिका मंदिर मार्ग में नवरात्र के उपलक्ष्य में समिति द्वारा अपना 73 वाँ वार्षिक ध्वजारोहण पर्व मनाया जा रहा है।

इस उपलक्ष्य में तीन दिवसीय शक्ति महासम्मेलन के तीसरे दिन कई सन्त महात्मा मां शक्ति के प्रांगण में उपस्थित हुए जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पधारे स्वामी विष्णु दास महाराज, स्वामी हेमंत कश्यप महाराज, स्वामी अरुण दास महाराज, 108 महंत स्वामी कृष्णा गिरी महाराज , स्वामी केशव दास शर्मा ने शक्ति तत्व पर अपने-अपने विचार रखें । सम्मेलन का शुभारंभ राघव द्वारा श्री गीता रामायण के दैनिक पाठ के साथ हुआ।

सम्मेलन के अन्तिम सत्र में पधारे संतों ने कहा कि यह कालिका मन्दिर एक कल्प वृक्ष है महाराज श्री द्वारा लगाए गए बगीचे को 6 कल्प बीत गए मां जगदम्बा की कृपा से उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है सार्थकता प्राप्त करने के लिए जाप से जुड़ना होगा। संतों के चरणों में तीर्थ होते हैं। पिछले 8 वर्षों से निराकार रूप में होते हुए भी महाराज की प्रेरणा परम्परा अद्यतन चल रही है। हम सभी भक्त इस निर्मल धारा में निरन्तर गोते लगा रहे हैं। प्रयास करें बालक और युवा वर्ग को सत्संग में ले जाए श्री हनुमान चालीसा के पाठ की आदत डलवाएं, तभी कल्याण सम्भव होगा क्योंकि इस मानव शरीर को प्राप्त करके 84 लाख योनियों से मुक्ति पानी है। इस प्रकार के सम्मेलन हृदय को आनंद से भर देते हैं। प्रयास करें सभी से प्रेम भाव रखे । प्रेम ही हमारा पंथ और ग्रन्थ है। शक्ति का प्रयोग भक्ति रूप में करने से मुक्ति स्वयं प्राप्त हो जाएगी । गुरु और शिष्य एक दूसरे के किनारे हैं। बीच में जो लहर है वह भक्ति से शक्ति सम्मेलन करा देती है । सम्मेलन के तीसरे दिवस संस्था की वार्षिक पत्रिका शक्ति सुधा का विमोचन भी किया गया।

समिति के प्रचार मंत्री संजय आनन्द ने बताया कि 25 मार्च अष्टमी के दिवस विशेष दुर्गा यज्ञ एवं विशाल कुमारिका पूजन किया जाएगा । रात्रि विशाल भगवती जागरण प्रमोद श्रीवास्तव, गोपाल मोहन भारद्वाज एवं तरुण सागर द्वारा किया जाएगा।

26 मार्च को श्री राम नवमी पर्व मनाया जाएगा साथ ही 73 वाँ वार्षिक ध्वजारोहण मनाया जाएगा.इस अवसर पर राम स्वरुप भाटिया, जय किशन कक्कर, नरेश मैनी, अशोक लाम्बा, पवन अरोरा, केवल आनंद हरीश भाटिया , महेश ग्रोवर अभिषेक वादवा,साहिल आहूजा जतिन डोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *