जीत का क्रम रहेगा जारी, 27 में धामी के नेतृत्व में लगाएंगे हैट्रिक, कार्यालय विस्तार की दृष्टि से विस्तारित परिसर में हवन पूजन से कार्य प्रारंभ..महेंद्र भट्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

जीत का क्रम रहेगा जारी, 27 में धामी के नेतृत्व में लगाएंगे हैट्रिक, कार्यालय विस्तार की दृष्टि से विस्तारित परिसर में हवन पूजन से कार्य प्रारंभ..महेंद्र भट्ट

देहरादून
उत्तराखंड में भाजपा ने कार्यालय विस्तार की दृष्टि से आज नए परिसर में हवन पूजन कार्य प्रारंभ किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, पार्टी की सभी गतिविधियां प्रदेश कार्यालय से संचालित होती हैं और 2027 के चुनाव प्रबन्धन के लिए वर्तमान परिसर बहुत शुभ और व्यवस्थित है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से पार्टी की जीत का क्रम जारी रहेगा और 27 में धामी जी के भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है।बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस हवन पूजन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, भाजपा संगठन में कार्यालय का विशेष महत्व रहता है। पार्टी के निरंतर जारी कार्यक्रमों और सामान्य गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए कार्यालय हमारे लिए मंदिर की भांति है। चूंकि चुनाव को देखते हुए पार्टी की बहुत सी तात्कालिक गतिविधियों के संचालन हेतु जैसे बूथ प्रबंधन, विधि कार्यों, प्रवास, चुनाव साहित्य, घोषणा पत्र, प्रचार सामग्री, वाहन, दैनिक मुद्दों के निर्धारण आदि अनेकों प्रकल्पों हेतु विस्तृत परिसर की जरूरत महसूस होती रही है।
चुनाव की दृष्टि से पार्टी के लिए शुभ वर्तमान परिसर और उससे जुड़े नए परिसर को फिलहाल व्यवस्थित किया गया है। इसी क्रम में सनातन परम्परा के अनुरूप आज कार्यालय में हवन पूजन किया गया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, कार्यालय से जीत की परंपरा जारी रहेगी और इस बार हम यही से हैट्रिक लगाने जा रहे है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, कर्नल अजय कोठियाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मेंदोली समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता और कार्यालय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *