दिल्ली में AICC में हुए बीजेपी के 3 पूर्व विधायको समेत कई बड़े नेता कांग्रेस में हुए शामिल, बीजेपी को बड़ा झटका – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दिल्ली में AICC में हुए बीजेपी के 3 पूर्व विधायको समेत कई बड़े नेता कांग्रेस में हुए शामिल, बीजेपी को बड़ा झटका

देहरादून/नई दिल्ली

शनिवार को उत्तराखंड में एक बड़ा सियासी उलटफेर हो गया। जिसको दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में शनिवार को अंजाम दिया गया।

पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत ,उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

प्रदेश के 6 बड़े राजनैतिक चेहरों ने कांग्रेस ज्वाइन की है। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली विधानसभा से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व महापौर गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और लाखन सिंह नेगी भी शामिल हैं।

कांग्रेस के नेता मेडा से मुखातिब होकर यही बोलते नजर आए कि आज भाजपा नेताओं के कांग्रेस का दामन थामने से उत्तराखंड में स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा के दिन अब लद चुके हैं। भाजपा के नेता भी अब मानने लगे हैं कि यह जहाज अब डूबने वाला है. कांग्रेस पार्टी 2027 में राज्य के भीतर सरकार बनाने जा रही है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *