सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी का सूचना निदेशालय में स्थानांतरण और दून में नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी का सूचना निदेशालय में स्थानांतरण और दून में नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण

देहरादून

सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी के सूचना निदेशालय में स्थानांतरण और नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को देहरादून जिला सूचना परिवार द्वारा जहां एक भावपूर्ण विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ वहीं नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।

इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बद्रीचंद के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

बताते चलें कि नेगी द्वारा 3 जनवरी 2022 को देहरादून जनपद में जिला सूचना अधिकारी का दायित्व संभाला गया था। अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को नई दिशा प्रदान की। उनकी कार्यशैली के अंतर्गत अनुशासन, पारदर्शिता एवं मानवीय संवेदनाओं का समुचित समन्वय देखने को मिला।

इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सफल कार्यकाल एवं नई जिम्मेदारियों में निरंतर प्रगति की कामना की।

वहीं दूसरी ओर मंगलवार को ही जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रियंका जोशी ने अपने स्थानांतरण के उपरांत विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।

इस अवसर पर जिला सूचना परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों ने जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *