मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तरकाशी में दो दिन 28,29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट, संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तरकाशी में दो दिन 28,29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट, संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश

देहरादून/उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा वर्तमान में सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद लगातार बढ़ रही हे। व्यवस्थाओं को देखते हुए यात्री अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर सुरक्षित पार्क कर जानकीचट्टी से पैदल मार्ग द्वारा श्रद्धापूर्वक यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। वहीं गंगोत्री धाम में भी यात्री सुलभता के साथ गंगा मैया के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

यात्रा की सुगमता के बीच प्रकृति की चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद में आज व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तीव्र वर्षा का दौर एवं 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना व्यक्त की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मौसम की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।सावधानी बरतते हुए मार्ग में संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।यात्रियों को मौसम के अपडेट के प्रति जागरूक किया जाए ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर रुक सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *