देहरादून के आईटी पार्क से देर रात ड्यूटी से निकले युवक का अपहरण कर पुल के नीचे फेंका, गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती,पुलिस जुटी जांच में – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

देहरादून के आईटी पार्क से देर रात ड्यूटी से निकले युवक का अपहरण कर पुल के नीचे फेंका, गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती,पुलिस जुटी जांच में

देहरादून

दून पुलिस के सामने आया अजीबो गरीब प्रकरण जिसमें देर रात को एक युवक को दो युवक दुपहिया पर बैठाकर ले गए मोबाइल पैसे छीन और पुल के नीचे फेक गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 8/05/2026 को विनोद कुमार निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून द्वारा थाना प्रेम नगर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया की उनका पुत्र आकाश कुमार, जो आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, दिनाँक 6-7 मई 2026 की देर रात्रि में अपनी शिफ्ट खत्म कर समय करीब 2:15 बजे रात्रि में सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए रैपीडो वाहन का इंतजार कर रहा था।

इस दौरान स्कूटी सवार दो व्यक्ति उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बैठाकर प्रेमनगर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास जामुन वाला पुल पर ले गये, जहाँ उनके द्वारा आकाश के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल, पैसे छीन लिए तथा उसे मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गए। लेकिन जैसा कि पीड़ित ने वहां मौके पर स्थानीय लोगों को बताया था कि उसको अभियुक्तों ने पुल के ऊपर से नीचे फेंका था। जिसकी वजह से उसकी कमर में गम्भीर चोट आई है।

चूंकि पीड़ित आकाश कुमार वर्तमान में दून अस्पताल में उपचाराधीन है तथा अभी वह घटना के संबंध में किसी भी तथ्य को स्पष्ट रूप से बता पाने में असमर्थ है, जिस कारण वादी विनोद कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के तथ्यों के आधार पर अलग अलग टीमें गठित की गई है, जिनके द्वारा घटनास्थल व आने जाने वाले मार्गो पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के साथ साथ घटना के सभी तथ्यों की विस्तृत जाँच की जा रही है। जाँच के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *