वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्व.सुशीला बलूनी की पुण्यतिथि पर स्मृति द्वार का लोकार्पण, आंदोलनकारी संगठन की मांग पर दून नगर निगम ने कराया निर्माण – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्व.सुशीला बलूनी की पुण्यतिथि पर स्मृति द्वार का लोकार्पण, आंदोलनकारी संगठन की मांग पर दून नगर निगम ने कराया निर्माण

देहरादून

शंजवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की अध्यक्ष रही स्व. सुशीला बलूनी (ताई) की पुण्यतिथि पर राजपुर रोड़ से डोभालवाला जाने वाले मार्ग पर उनकी स्मृति में निगम द्वारा तैयार किये गये स्मृति द्वार का दून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा रिबन काटकर लोकार्पण के दिया गया। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पं.सुब्रत मोहन उनियाल द्वारा मंत्रोचारण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

बताते चलें कि राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा उनके निधन के दौरान मांग की गई थी क़ि स्व. सुशीला बलूनी के त्याग तपस्या और संघर्ष को देखते हुये उनके नाम से मार्ग या किसी संस्थान का नाम उनके नाम पर रखा जाय।

तत्कालीन नगर निगम में मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा बोर्ड में उनके नाम से द्वार हेतु सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई थी। इसके बाद पुनः नये मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा पुनः नये बोर्ड में उनके नाम से राजपुर रोड़ पर द्वार बनाने की घोषणा को बोर्ड में संस्तुति प्रदान की गई जो आज पुनः बलूनी जी की पुण्यतिथि पर एक वर्ष में बनकर तैयार हुआ और उसका लोकार्पण किया गया है।

लोकार्पण करते हुये मेयर सौरभ थपलियाल और राज्य आंदोलन कारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के साथ पूर्व दायित्वधारी रविन्द्र जुगरान ने कहा क़ि राज्य की मांग को लेकर कचहरी परिसर (शहीद स्मारक) में सुशीला बलूनी द्वारा प्रथम दिन सुशीला बलूनी, रामपाल के साथ गोविन्द राम ध्यानी तीनों ही भूख हड़ताल पर बैठ गई थी वह लगातार महिलाओं को साथ लेकर रणजीत सिंह वर्मा द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत सयुंक्त संघर्ष समिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही और आज हम उनकी पुण्यतिथि पर नई पीढ़ी को बताने हेतु यें स्मृति द्वार समर्पित करते हैं।

 

इस अवसर पर संगठन प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व राजेश्वरी परमार के साथ महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने नगर निगम के वर्तमान मेयर सौरभ थपलियाल व पूर्व मेयर सुनील उनियाल, नगर आयुक्त नमामी बंसल ,अधिशासी अभियन्ता रजत कोटियाल, अवर अभियन्ता थपलियाल, सभी पार्षदों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल व अति विशिष्ट अतिथि केबिनेट मिनिस्टर खजान दास पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा , सम्मान परिषद के सुभाष बड़थ्वाल एवं पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र जुगरान , राज्य मन्त्री अशोक वर्मा आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , क्षेत्रीय पार्षद अशोक डोबरियाल एवं पार्षद मोहन बहुगुणा एवं उनके पुत्र विनय बलूनी , संजय बलूनी , विजय बलूनी व पुत्री शशी बहुगुणा बहू मधु बलूनी एवं अन्य परिजन मौजूद रहे। साथ ही संगठन सलाहकार केशव उनियाल , पृथ्वी सिंह नेगी , महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, सुशील त्यागी , अवधेश शर्मा , उमेश्वर सिंह एवं ताराचन्द गुप्ता, मोहन खत्री , विपिन नेगी , पूर्व पार्षद गणेश डंगवाल , चन्द्रकिरण राणा , मनोज नौटियाल , रघुवीर तोमर , मोहन सिंह रावत , सतेन्द्र नौगांई , वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी द्वारिका बिष्ट , राजेश्वरी परमार , सुलोचना भट्ट , अरुणा थपलियाल , राधा तिवारी , अनीता सक्सेना , हिमांशु मालिक , बिल्लू वाल्मीकी , सुशील चमोली , मनोज गौड़ , विपिन जुयाल , नरेन्द्र नौटियाल , संजय चिनालिया , राकेश नौटियाल , संजय रावत , प्रभात डण्डरियाल , अनूप बिष्ट आदि भी शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *