देहरादून
रविवार 10 मई को माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में हुए सादा समारोह में शुभम गोस्वामी कों मंदिर का दशम महंत विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद घोषित किया गया।
सभी धार्मिक अनुष्ठान आचार्य शेलेंद्र ममगाईं, प्रवीण जुयाल, अनूप द्वारा संपन्न किये गए।
बताते चलें कि महंत शुभम गोस्वामी एक बहुत ही मिलनसार, धार्मिक प्रवति एव सभी को साथ लेकर चलने के लिए जाने जाते रहे हैं। इनका जन्म 24 अक्ट्यूबर 1993 को हुआ, इन्होंने बी टेक एमबीए तक पढ़ाई की है।
महंत शुभम गोस्वामी स्वर्गीय नवम महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्र है।
महंत रमन का स्वर्गवास 29 अप्रैल 2026 को हो गया था। जिसके बाद आज रविवार को ही उनकी श्रद्धांजलि सभा हरिद्वार रोड पर आयोजित की गई थी, हजारों की संख्या में भक्त जन अपने प्रिय श्रीमहंत रमन गोस्वामी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शिवसेना प्रमुख उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने अपने शोक संदेश में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार, कांग्रेस नेता सूर्य कांत दशमाना, गरिमा दासोनी, वैभव वालिया, सिदार्थ अग्रवाल दिनेश अग्रवाल विनय गोयल अजय सूद सुनील उनियाल गामा शिवम गोयल अमित कर्णवाल एव मंदिर सेवा दल के सदस्य व हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
