जलवायु परिवर्तन एक भीषण समस्या है जिसके समाधान हेतु प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रत्ति संवेदनशील रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की आवश्यकता है…सुबोध उनियाल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

जलवायु परिवर्तन एक भीषण समस्या है जिसके समाधान हेतु प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रत्ति संवेदनशील रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की आवश्यकता है…सुबोध उनियाल

देहरादून

शुक्रवार को देहरादून जू में वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर वन मंत्री द्वारा बताया गया कि जलवायु परिवर्तन एक भीषण समस्या के रूप में हम सबके समक्ष है। जिसके समाधान हेतु प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रत्ति संवेदनशील होते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की आवश्यकता है।

प्रकृति के प्रति जागरूक नागरिक ही सशक्त एवं समृद्ध समाज का निर्माण करते हैं। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि इस मानसून “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 02 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है।

सचिव वन एवं पर्यावरण, सी० रविशंकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में इनके द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम ‘Inspired by Nature. For Climate. For Our future’ हमें प्रकृति से सीख लेकर जल वायु परिवर्तन के सामना करने और आने वाली पीढ़ियों के लिये सुरक्षित भविष्य बनाने का संदेश देत्ती है।

रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। जब हम वन और वन्यजीवों की रक्षा करते हैं तब हम पर्यावरण और मानव जीवन के भविष्य को भी सुरक्षित करते हैं।

कार्यक्रम में “कस्तुरी संस्था” को देहरादून जू में Adopt an Animal कार्यक्रम के तहत निरंतर वन्यजीवों को गोद लेने हेतु स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

साथ ही “गुनः अरण्य संस्था” को वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण में योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शुभ विशनोई, अर्चना चौहान एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा युवा वर्ग से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अपील की गई।

कार्यक्रम में कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक (नियोजन एवं वित्त) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैम्पा, उत्तराखण्ड, नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक / प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड वन विकास निगग, एस०पी० सुबुद्धि, प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत, निदेशक, पर्यावरण निदेशालय, सुशांत कुगार पटनायक, गुख्य वन संरक्षक, पर्यावरण, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन, विवेक पाण्डे, अपर प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव), उत्तराखण्ड, नरेश कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक, प्रशासन, मीनाक्षी जोशी अपर प्रमुख वन संरक्षक, नोडल, डॉ.धीरज पाण्डे, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल, श्री धरम सिंह मीणा, वन संरक्षक भागीरथी वृत्त, राजीव धीमान वन संरक्षक शिवालिक वृत्त, डा.कोको रोसे, निदेशक राजाजी, नितु लक्ष्मी, वन संरक्षक, यमुना वृत्त.अमित कंवर, प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी, आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अन्त में निदेशक देहरादून जू एवं प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून, नीरज कुमार के द्वारा सभी अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं एवं अतिथिगणों को विश्व पर्यवरण दिवस की शुभाकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *