देहरादून
बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड के पास सीडीएस स्वर्गीय विपिन सिंह रावत स्मारक के पास राहुल गांधी के गढ़वाल दौरे के विरोध में पुतला दहन किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पौड़ी में सैनिकों से मिलने आ रहे है। हम इसका पुरजोर विरोध करते है क्योंकि राहुल गांधी ने हमेशा सेना का अपमान किया है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राईक में सबूत मांगे थे। यहाँ तक की काग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने भारत के सेनापति और सीडीएस जनरल स्व. विपिन सिंह रावत को गली का गुण्डा तक कहा था इस पर भी राहुल गांधी ने कोई संज्ञान नहीं लिया यह भी भारतीय सेना का बहुत बड़ा अपमान है। राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा के दौरान तमिलनाडू में कहा था कि मजदूरो, किसानों को मजबूत करा जाये तो सेना को सीमा में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी सैनिकों के हितों के लिए कोई संज्ञान नहीं लिया।
आज भारतीय सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में से एक है। ऐसे में राहुल गांधी को सेना पर गर्व होना चाहिये ना की आलोचना करनी चाहिये सेना से सबूत मांगने वाले सेना की आलोचना करने वाले आज राजनैतिक लाभ लेने के लिये पौड़ी के दौरे पर आ रहे है।
इस अवसर पर कैप्टन यू डी जोशी, कैप्टन चन्दन सिंह बिष्ट, कैप्टन दिनेश प्रधान, कैप्टन सुख बहादुर गुरूंग,सूबेदार विक्रम सिंह कंडारी,हवलदार विनोद प्रकाश अवस्थी, सूबेदार कृष्ण चन्द्र भट्ट, कैप्टन जगदीश चन्द्र, सूबेदार बी सी भट्ट, हवलदार महीपाल हवलदार गंगा दत्त बहुगुणा हवलदार महेंद्र सिंह आदि पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
