यूकेडी ने की 16 प्रत्याशियों की घोषणा,ऐरी को पिथौरागढ़, त्रिपाठी द्वाराहाट, कठैत देवप्रयाग, राणा प्रतापनगर, नेगी कर्णप्रयाग, देहरादून की आरक्षित राजपुर सीट से देव चंद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

यूकेडी ने की 16 प्रत्याशियों की घोषणा,ऐरी को पिथौरागढ़, त्रिपाठी द्वाराहाट, कठैत देवप्रयाग, राणा प्रतापनगर, नेगी कर्णप्रयाग, देहरादून की आरक्षित राजपुर सीट से देव चंद

देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है।राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं।

इसी कड़ी में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने भाजपा और कांग्रेस से पहले चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतार पहल करते हुए बाजी मार ली है। शनिवार को देहरादून में केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने फाइव-लेयर सिस्टम के तहत 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

इस सूची में प्रदेश की 16 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित करते हुए कहा गया है कि प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, जनसरोकार और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्षों को प्राथमिकता दी गई है।

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में दूसरी सूची जारी की जाएगी।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वारहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरन सिंह कठैत, प्रतापनगर से प्रकाश राणा, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी और जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके साथ ही देहरादून की आरक्षित राजपुर सीट से देव चंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से करण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल भूयाल और घनसाली से चंदन सिंह राणा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *