देहरादून
शुक्रवार को समय 15:12 बजे डायल-112 देहरादून के माध्यम से लगभग 3 भी सूचना के
मिली कि विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत भीमावाला के समीप यमुना नदी में एक किशोरी डूब गई है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट प्रभारी डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षित डीप डाइवर्स द्वारा गहन खोजबीन के उपरांत नदी में डूबी किशोरी देवी (17 वर्ष), पुत्री नागराज, निवासी मार्टिनडेल, नवाबगढ़ के शव को बरामद कर बाहर निकाल कर
SDRF टीम द्वारा शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।