नैनीताल..सरियाताल झील में सड़क से फिसलकर गिरी कार,हादसे में कार सवार चार लोगों की बची जान

देहरादून/ नैनीताल

नैनीताल घूमने दिल्ली से आये पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग के पास सरियाताल झील में जा गिरी। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

झील में गिरी पर्यटकों की कार दिल्ली से पर्यटक नैनीताल घूमने आए हुए थे। नैनीताल औरउसके आसपास घूमने के बाद परिवार दिल्ली की और रवाना ही रहा था। अचानक नैनीताल से 10 किलोमीटर आगे पर्यटकों को आकर्षित करने वाली झील सरियाताल के पर वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार फिसल कर झील में जा गिरी ।

पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने कार को भी झील से बाहर निकाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *