AICC ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देते हुए नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर पंखुड़ी पाठक समेत 4 कॉर्डिनेटर बनाए ,लिस्ट जारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

AICC ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देते हुए नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर पंखुड़ी पाठक समेत 4 कॉर्डिनेटर बनाए ,लिस्ट जारी

देहरादून

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मीडिया से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित नेताओं को उत्तराखंड में मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं…

जिसमें नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर

पंखुड़ी पाठक और उनके साथ ही कोऑर्डिनेटर प्रकाश मीणा, कोऑर्डिनेटर अरुण अग्रवाल,ऑर्डिनेटर रितु चौधरी और कोऑर्डिनेटर आदित्य गर्ग बनाए गए हैं।

AICC के निर्देशानुसार उक्त सभी पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ निकट समन्वय स्थापित करते हुए मीडिया एवं संचार से संबंधित गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता एवं मीडिया तक पहुंचाने के लिए इन नियुक्तियों से प्रदेश कांग्रेस के मीडिया तंत्र को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव में बेहतर समन्वय एवं प्रभावी मीडिया प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *