दून के शौकीन और प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स तीसरे उत्तराखंड फोटो फेयर में 19,20 सितम्बर को देखेंगे आधुनिक फोटोग्राफी के डिजिटल उपकरण ,इस संगम में जुटेंगे लेंस की दुनिया के जादूगर – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून के शौकीन और प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स तीसरे उत्तराखंड फोटो फेयर में 19,20 सितम्बर को देखेंगे आधुनिक फोटोग्राफी के डिजिटल उपकरण ,इस संगम में जुटेंगे लेंस की दुनिया के जादूगर

देहरादून

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के साथ ही पेशेवरों के लिए अस्थाई राजधानी देहरादून में कारगी चौक स्थित नीरजा ग्रीन में आगामी 19 और 20 सितंबर को तीसरा उत्तराखंड फोटो फेयर- 2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस भव्य फोटो फेयर में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कैमरा तकनीक और आधुनिक डिजिटल उपकरणों का संगम देखने को मिलेगा।

यहां देवभूमि फोटोग्राफर्स की ओर से उत्तरांचल प्रेस क्लब में फेयर कार्यक्रम के संयोजक नितेश अग्रवाल ‘बंटी’ ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सफलता पूर्वक किया गया।

उन्होंने मीडिया को अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन फोटोग्राफी जगत से जुड़े लोगों के लिए कला, तकनीक और व्यवसाय का एक बेहतरीन मंच साबित होगा। उन्होंने बताया कि कैमरे के लेंस के माध्यम से जीवन, प्रकृति, कला और संस्कृति को तस्वीरों में संजोने वाले फोटोग्राफर्स के लिए यह फोटो फेयर नवीनतम कैमरा उपकरणों, आधुनिक लेंस, कंप्यूटर तकनीक और अन्य अत्याधुनिक संसाधनों को करीब से जानने और समझने का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कैमरा इंडस्ट्री, कंप्यूटर तकनीक,स्टोरेज,सॉफ्टवेयर, प्रिंटिंग और अन्य तकनीकी उपकरणों से जुड़ी कई प्रमुख देसी विदेशी कंपनियां फोटो फेयर में अपने उत्पादों और नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। फोटोग्राफर्स को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों के उत्पादों और तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि फोटो फेयर में मास कम्युनिकेशन, फोटोग्राफी एवं मीडिया से जुड़े छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वह आधुनिक कैमरा तकनीक और फोटोग्राफी के क्षेत्र में हो रहे बदलाव करीब से समझ सकेंगे।

उत्तराखंड के दूर-दराज के क्षेत्रों में काम कर रहे फोटोग्राफर्स को बड़े शहरों में आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों तक पहुंचने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उत्तराखंड फोटो फेयर उनके लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, जहां वे नई तकनीक, उपकरण और उद्योग से जुड़े लोगों से सीधे जुड़ सकेंगे।

बुधवार को इस अवसर पर तीसरे उत्तराखंड फोटो फेयर-2026 के आकर्षक पोस्टर का विमोचन किया गया। बताया गया कि 19,20 सितम्बर को ही संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। फेयर प्रतिदिन सुबह दस बजे से छह बजे तक चलेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान फोटो फेयर के आयोजक विकास कपूर, डीपीए अध्यक्ष बीरेंद्र रावत, डीपीडब्ल्यूएस अध्यक्ष मनीष शर्मा, फोटोग्राफर्स क्लब अध्यक्ष अजय लाल, परमीत सिंह खुराना, गौरव नागपाल, राजू पुशोला, शिवराज ठाकुर, अखिलेश काला, आसिफ, सतीश ठाकुर, दीपक पयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *