उत्तराखंड रोल बॉल समिति की आगामी चैंपियनशिप में उत्तराखंड समेत देश भर की 8 टीमें लेंगी हिस्सा ..पंकज भारद्वाज

देहरादून

उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन द्वारा आगामी रोल बॉल चैंपियनशिप के संबंध में प्रेस क्लब, देहरादून, उत्तराखंड में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं आगामी चैंपियनशिप के संबंध में विस्तृत जानकारी उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज एवं एसोसिएशन की सचिव चित्रांजलि नेगी द्वारा दी गई।

उन्होंने आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों, उद्देश्यों एवं इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उत्तराखंड रोल बॉल समिति के अध्यक्ष विजय चंदेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें सतीश कुमार, सूरज धीमान, रीना धीमान, मोहिनी नेगी, पूजा भारद्वाज, वशिष्ठ खत्री, शिवम भारद्वाज, राधिका भारद्वाज एवं नगेंद्र असवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *