मोसम अपडेट 31 अगस्त और 1 सितंबर की रात पड़ सकती हे भारी,लगातार बारिश के चलते मौसम विभाग का अलर्ट,फिलहाल स्कूलों की छुट्टी के फेक आदेश सोशल मीडिया में तैर रहे

देहरादून

सोमवार को रात उत्तराखंड को पद सकती हे भारी, भरी से भारी बारिश का एलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जारी किया हुआ है।

जिसके अनुसार अगले 24 से 36 घंटे के दौरान प्रदेश में मानसून गतिविधि के बेहद तेज रहने की संभावना जताई है।

देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

समय: 31 अगस्त 2026 रात 10:18 बजे से 1 सितंबर 2026 रात 1:00 बजे तक जनपद: बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल तथा ऊधम सिंह नगर में खबर लिखने तक 3 घंटे का मौसम अपडेट दिया गया है।

प्रभावित क्षेत्र..विकासनगर, सेलाकुई, मसूरी, सुधोवाला, सकलाना रेंज, धनोल्टी, लच्छीवाला, सहस्रधारा, डोईवाला, नरेंद्रनगर, चंबा, शिवपुरी रेंज, देवप्रयाग, ऋषिकेश, छिद्दरवाला, मोहन चट्टी, घनसाली, दुगड्डा, कोटद्वार, रामनगर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, मुनस्यारी, रिलकोट, बेरीनाग, डीडीहाट, कपकोट और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम वर्षा तथा कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

1 सितंबर को इन जिलों में बढ़ेगा बारिश का खतरा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 सितंबर मंगलवार को देहरादून और टिहरी जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के बीच स्कूल छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल मौसम के इस अलर्ट के बीच नैनीताल जिले में 1 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी से जुड़ा फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल आदेश को जिलाधिकारी के पूर्व के आदेश में छेड़छाड़ कर तैयार किया गया है।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से 1 सितंबर 2026 के लिए स्कूलों में अवकाश का ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि फर्जी आदेश तैयार कर वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी तरह देहरादून जिले में भी 1 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल 1 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी आदेश पर भरोसा करने से पहले जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना की पुष्टि जरूर करें।

फिलहाल मौसम विभाग का अलर्ट जारी है, लेकिन नैनीताल और देहरादून में 1 सितंबर की स्कूल छुट्टी का वायरल आदेश आधिकारिक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *