भाजपा ने फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला,उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने जातीय टिप्पणी की और समाज के वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया

देहरादून

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी द्वारा जातीय टिप्पणी करने लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।

पुतला दहन में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा इस क्रूर मानसिकता जाति-पाति की विभाजनकारी राजनीति के माध्यम से समाज में वैमनस्यता फैलाने के प्रयासों के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से समाज को जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर बांटकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाशती रही है। इस बार कांग्रेस द्वारा अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पिछड़े समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का राजनीतिक उपयोग कर उत्तराखंड में जातीय विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास और सभी को समान अवसर उपलब्ध कराना है।

इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्तमान घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां ग्राउंड में पवित्र मंदिर है और हनुमान जी की मूर्ति है, अगर वहां पर कुछ लोगों ने कुछ गलत किया होगा, अगर वहां पर वह बोतलें फेंकी हैं, जैसा कि संज्ञान में आया है, यूरिन किया। अब इस पर कुछ लोगो को बुरा लगा और उन्होंने हवन किया या पूजा की। चूंकि वह बहुत पवित्र स्थान है और वहां जो कुछ किया गया उससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। ना हमारी पार्टी का कोई कार्यकर्ता वहां पर मौजूद था। दरअसल कुमाऊं की सबसे प्राचीन रामलीला वहां होती है, वहां पर पात्र भगवान के स्वरूप में देखे जाते हैं आज भी। अगर किसी से हल्द्वानी के बारे में जानकारी लेंगे, तो उस रामलीला का अपना एक महत्व है, महात्म्य है। तो निश्चित रूप से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची होगी और उसमें उन लोगों ने वहां पर हवन किया। और हवन करने में हर वर्ग के लोग वहां मौजूद थे। ऐसे में जाति विशेष के अपमान का तो विषय तो बनता नहीं था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आजादी से ही जातिवादी राजनीति करती आई है। हमेशा वह प्रत्येक विषय को जातीय मुद्दे से जोड़ देती है। सच यह है कि यह धार्मिक भावनाओं के अपमान का विषय है जिस पर जातिवादी राजनीति उचित नहीं है।

पुतला दहन के दौरान दर्जाधारी राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी सुनील शर्मा विजेन्द्र थपलियाल संकेत नौटियाल रविंद्र वाल्मीकि सुरेंद्र घेल जयपाल बाल्मीकि मनोज जाटव भाजपा महानगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *