विशाल मंदिर में 77 वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मणी विवाह प्रसंग को पं.उपाध्याय से सुन हुए भक्त मंत्रमुग्ध

देहरादून

स्त्री कल्याण सभा देहरादून में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में वृदावन धाम से पधारे देवेंद्र उपाध्याय शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन बड़े भाव से किया जिसे सुनकर समस्त श्रोता समुदाय मंत्र मुक्त हो गया।

उपाध्याय ने महारास की कथा को रहस्य लीला बताते हुए गंभीर लीला बताया कामदेव के अभियान को दूर करने के लिए श्री कृष्ण ने यह लीला की तत्पश्चात कंस वध गोपी उद्धव संवाद का प्रसंग वर्णन किया।

उद्धव के ज्ञानाभिमान को दूर किया और उद्धव ने ब्रिज गोपियों के चरण धूल को प्रणाम किया ब्रज में पुन जन्म लेने के लिए प्रार्थना की गई।

उपाध्याय ने रुक्मणी का विवाह द्वारकाधीश श्री कृष्ण के साथ हुआ बताया रुक्मणी स्वयं लक्ष्मी श्री कृष्णा साक्षात् नारायण स्वरूप थे और लक्ष्मी का विवाह नारायण के साथ होता है, इसलिए रुक्मणी का विवाह श्रीकृष्ण के साथ हुआ।

यह प्रसंग सुनकर समस्त श्रोता समुदाय आनंदित हो नृत्य करने लगा कथा पंडाल में ऐसा प्रतीत हो रहा था साक्षात स्वयं श्रीकृष्ण और

रुक्मणी का विवाह ही हो रहा हो। मंजू सेमबाल ने रुक्मणी का एवं सिम्मी तनेजा ने कृष्ण का अभिनय किया इस अवसर पर अलका मारवाह, पूजा गुप्ता, भावना गुप्ता, शालिनी भट्ट, उर्वशी उप्पल, एवं अनेको भक्त उपस्थित रहे। कथा के 77वें श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव आयोजन की शुरुआत इस बार 29 अगस्त से शुरू की गई थी जो कि 5 सितंबर तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *