देहरादून
प्रदेश के मुख्यमंत्री को अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में 2016 के पश्चात 8 से 10 वर्षों तक प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत पी. टी.ए. शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया है।
अशासकीय विद्यालयों में लंबे समय से नियुक्तियों पर बैन लगने के कारण तथा नियुक्तियां ना होने से विद्यालयों में छात्र संख्या घटती जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा 2016 के बाद कार्यरत पीटीए शिक्षकों मानदेय की परिधि में लाने हेतु सचिव शिक्षा माध्यमिक को यथाशीघ्र कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया है। जिसके लिए संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने हेतु उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संरक्षक अवधेश कुमार कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री अंकित डोबरियाल मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।