37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन,महर्षि ने वितरित किए चैंपियनशिप पुरस्कार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन,महर्षि ने वितरित किए चैंपियनशिप पुरस्कार

देहरादून

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कैलेंडर की इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में 8 राज्यों – हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड से अंडर-14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के 900 एथलीटों ने 128 इवेंट में प्रतिभाग किया।

बालक वर्ग में हरियाणा की टीम 266 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि उत्तर प्रदेश 264 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी हरियाणा ने 223 अंक के साथ चैंपियनशिप जीती और उत्तर प्रदेश 191 अंक के साथ। इस अवसर पर संजय जोशी,ओलंपियन ओपी सिंह, सहायक खेल निदेशक श्री राजेश मंगाई,

सचिवालय प्रशासन सचिव युगल किशोर पंत, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा, जितेन्द्र नेगी, सुबोध चौधरी, विजय चौधरी,विकास नेगी,के.जे.एस कलसी, एफएआई के डायरेक्टर श्री रविंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

आयोजन सचिव और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने बताया कि एएफआई के डायरेक्टर कॉम्पिटिशन रविंद्र चौधरी की देखरेख में एएफआई और उत्तराखंड के 60 तकनीकी अधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *