नैनीताल हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामला फिलहाल केंद्र सरकार ने दोनों प्रस्ताव फिलहाल ख़ारिज कर दिया है, जिससे योजना अधर में लटक सकती है – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

नैनीताल हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामला फिलहाल केंद्र सरकार ने दोनों प्रस्ताव फिलहाल ख़ारिज कर दिया है, जिससे योजना अधर में लटक सकती है

देहरादून/नैनीताल

उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की योजना आधार में लटकी नज़र आ रही है। हल्द्वानी के बेलबाबा और गौलापार में हाई कोर्ट परिसर के लिए रखे गए दोनों प्रस्तावों को खारिज कर झटका दे दिया है। इससे हाई कोर्ट की शिफ्टिंग की प्रक्रिया फिलहाल अटक गई है और अब नए विकल्प पर विचार करने की जरूरत पड़ सकती है।

उत्तराखंड के नैनीताल हाई कोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने की योजना के तहत उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही थी। इसके लिए बेलबाबा और गौलापार में जमीन के प्रस्ताव सामने आए थे। हालांकि, दोनों प्रस्तावों को केंद्र की मंजूरी नहीं मिलने से शिफ्टिंग की दिशा में आगे बढ़ने की राह मुश्किल हो गई है।

इस घटनाक्रम के बाद हाई कोर्ट को स्थानांतरित करने की आगे की प्रक्रिया और संभावित नए स्थल के चयन को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। हालांकि दोनों प्रस्ताव खारिज होने से स्थानांतरण की योजना अधर में लटकी नज़र आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *