देहरादून
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई तैनाती करते हुए लिस्ट जारी की है।
इस फेरबदल हेतु जारी लिस्ट के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चमोली समेत कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
तबादला सूची में मुख्य विकास अधिकारियों, नगर आयुक्तों, अपर जिलाधिकारियों और विभिन्न विभागों के निदेशकों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। लेकिन इसके साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
देखिये जारी अधिकारियों की लिस्ट…
निधि यादव (IAS 2017): निदेशक, पंचायती राज निदेशालय की जिम्मेदारी से मुक्त।
अभिनव शाह (IAS 2019): अपर सचिव पर्यटन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद बनाए गए।
दीपक सैनी (IAS 2020): मुख्य विकास अधिकारी देहरादून नियुक्त।
प्रवीण कुमार (IAS 2021): मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाए गए।
अनामिका (IAS 2021): मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा नियुक्त।
आशिमा गोयल (IAS 2022): नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी बनाई गईं।
दीपक रामचन्द सेठ (IAS 2022): मुख्य विकास अधिकारी चमोली नियुक्त।
राहुल आनंद (IAS 2022): मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाए गए।
गौरी प्रभात (IAS 2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की नियुक्त।
दीक्षिता जोशी (IAS 2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाई गईं।
वहीं शासन ने आईएएस अधिकारियों के साथ ही पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी व्यापक बदलाव किया है देखिए लिस्ट…
जीवन सिंह नगन्याल: आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर नियुक्त।
त्रिलोक सिंह : अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल बनाए गए।
अभिषेक त्रिपाठी: निदेशक, पंचायती राज निदेशालय नियुक्त।
रामजी शरण शर्मा: अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA) बनाए गए।
तीर्थपाल सिंह: अपर निदेशक ITDA की जिम्मेदारी से मुक्त।
जय भारत सिंह: अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय नियुक्त।
श्याम सिंह राणा: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाए गए।
नारायण सिंह नबियाल: अपर जिलाधिकारी चमोली नियुक्त।
विवेक प्रकाश: अपर आयुक्त, गन्ना-चीनी और प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा बनाए गए।
पंकज कुमार उपाध्याय: अपर जिलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त।
कौस्तुभ मिश्र: उप निदेशक, मंडी परिषद रुद्रपुर बनाए गए।
स्मृता परमार: नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की नियुक्त।
रविंद्र सिंह बिष्ट: अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाए गए।
निर्मला बिष्ट: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर नियुक्त।
जितेंद्र कुमार: अपर जिलाधिकारी देहरादून और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA की जिम्मेदारी दी गई।
नूपुर वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर नियुक्त।
कमलेश मेहता: अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाए गए।
विनोद कुमार: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर नियुक्त।
परितोष वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर बनाए गए।
गोपाल राम बिनवाल: उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त किए गए।


