देहरादून/उत्तरकाशी
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण आज धनारी क्षेत्र की ग्राम पंचायत भालसी में आयोजित भव्य पांडव लीला कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने देवडोलियों के दर्शन कर देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पांडव लीला उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और पौराणिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, रीति-रिवाजों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने इस भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए ग्राम पंचायत भालसी एवं समस्त आयोजन समिति को बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, वरिष्ठ समाजसेवी प्यारचंद कुमाईं, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, प्रधान भटगांव ललित भट्ट, प्रधान चकोन अनिल राणा सहित स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे।