उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मनाया इगास,भेलो घुमाकर प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मनाया इगास,भेलो घुमाकर प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

देहरादून

शुक्रवार 20-नवम्बर को सायं 04-बजे से सायं शहीद स्मारक पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इगास (बग्वाल) बूढ़ी दीपावली का त्यौहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

इगास कें पर्व पर अतिथि कें रूप में राज्य मन्त्री अशोक वर्मा व बार कौंसिल कें अध्यक्ष राजबीर बिष्ट एवं प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी की उपस्तिथि में मातृशक्ति द्वारा दर्जनों दिये जलाकर शहीदों के निमित पहाड़ मॆं प्रचलित दाल पकौड़ी और स्वाल (दाल से भरी हुई पूरियां) एवं मिष्ठान का भोग लगाकर कार्यक्रम मॆं मंगलगान कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं आपस मॆं चोफ़ला और सूर्यास्त होते ही चीड़ से बने भेलों जलाकर उन्हें चारों दिशाओं मॆं घुमाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सबने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हुये प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पुष्पलता सीलमाणा एवं तारा पाण्डे के साथ अरुणा थपलियाल ने कहा क़ि राज्य आंदोलनकारी मंच लगभग पिछले 17 वर्षों से अपनी संस्कृति को चारों दिशाओं मॆं फैलाने का कार्य किया हैं जो गर्व की बात हैं।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती कें साथ जयदीप सकलानी ने कहा क़ि हम त्यौहार को नई पीढ़ी कें समक्ष लाने का प्रयास सफल होता जा रहा हैं। राज्य आंदोलनकारी आश्रित प्रकोष्ठ ने विशेष रूप से प्रकाश व्यवस्था एवं कार्यक्रम में भागीदारी कर खुशीयाँ मनाई।

आज जगह जगह इगास बग्वाल के आयोजन क्रमवार जारी हैं। हम सब का यह प्रयास हो क़ि प्रदेश मॆं विशेषकर पहाड़ों पर खेती किसानी लौटे और अपने मूल अनाज को उगाकर सबको सबलता और स्वस्थता का सन्देश दें।

प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती एवं बार कौंसिल कें सदस्य कुलदीप कुमार ने सभी प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुये कहा क़ि इसी क्रम मॆं हम राज्य स्थापना दिवस के रजत जयन्ती वर्ष मॆं प्रवेश कर रहें हैं। सरकार से निवेदन हैं क़ि अब 26-वर्ष बाद ही सही वों राज्य आन्दोलन का इतिहास और अपने राज्य की संस्कृति का प्रचार प्रसार करे।

सभी राज्य आंदोलनकारियों द्वारा भेलों जलाकर उजाला कर इगास उत्सव मनाने के पश्चात सभी को पकौड़ियों औऱ मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम मॆं मुख्यतः सलाहकार केशव उनियाल , राज्य मन्त्री अशोक वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , पृथ्वी सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , मोहन रावत , सुरेश नेगी , जयदीप सकलानी , यशवन्त रावत , विरेन्द्र पोखरियाल , कुलदीप कुमार , पुरानी पेंशन संगठन कें अध्यक्ष जीतमणि पेन्युली , आंदोलनकारी आश्रित प्रकोष्ठ कें पुष्कर बहुगुणा , आकाश रावत , हरी सिंह मेहर , मोहन थापा , अधिवक्ता जसप्रीत वालिया , अधिवक्ता प्रभात बड़थ्वाल ,कर्मचारी संगठन कें अध्यक्ष संतन रावत , मनमोहन नेगी , सतेन्द्र नौगांई , सुनील जुयाल , राकेश नौटियाल , प्रमोद पन्त , प्रभात डण्डरियाल , विरेन्द्र रावत , अभिषेक बिष्ट क्रांति , पुष्पलता सीलमाणा , तारा पाण्डे , राधा तिवारी , अरुणा थपलियाल , रामेश्वरी नेगी , सुभागा फर्स्वाण , नरेन्द्र रतूड़ी , अधिवक्ता शिवा वर्मा , गणेश डंगवाल , अरुणा थपलियाल , प्रमिला रावत , राजेश्वरी परमार , रेखा नेगी , विशम्भर दत्त बौठीयाल , मोहन खत्री , पुष्कर बहुगुणा , संतन सिंह रावत , गिरीश सुन्दरियाल , धर्मपाल सिंह रावत , सुमित थापा , विनोद असवाल , सतेन्द्र नौगाँई , साबी नेगी , प्रभात डण्डरियाल , विजय बलूनी , उमादत्त जुगरान , नरेन्द्र नौटियाल , संगीता रावत , मोहन थापा , देवेश्वरी गुसांई , राम पाल, लताफत हुसैन, सुदेश मंत्री, हरि मेहर , सुनील जुयाल, जयेंद्र सेमवाल, चंद्र किरण राणा, मनोज नौटियाल, मनमोहन नेगी, धर्मानंद भट्ट व सुरेन्द्र चौहान एवं कई अधिवक्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *