प्रेमनगर में नगर कीर्तन का श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ स्वागत, लालचंद शर्मा प्रसाद वितरण कर हुए शामिल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

प्रेमनगर में नगर कीर्तन का श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ स्वागत, लालचंद शर्मा प्रसाद वितरण कर हुए शामिल

देहरादून

शुक्रवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में नगर कीर्तन का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेमनगर चौक पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने नगर कीर्तन का स्वागत कर संगत के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि “नगर कीर्तन हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। हमें अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए सामाजिक एकता बनाए रखनी चाहिए।” इस अवसर पर भगत पाल सिंह

कंवल जीत सिंह आहूजा

कुलविन्दर सिंह उप्पल, मनमोहन सिंह,जसराज सिंह

राजीव पुंज,राजेश शर्मा,संदीप,शुभम सचदेवा,

अमित भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *