देहरादून
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भारत रत्न अम्बेडकर जी के मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया है। पार्टी मुख्यालय में भारत रत्न अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने के अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सबको बाबा साहब के संविधान के संरक्षण में उनके विचारों को साथ लेते हुए विकसित भारत का निर्माण करना है। इस अवसर पर मीडिया द्वारा कांग्रेस के राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में कभी भी संविधान के मुख्य शिल्पकार एवं रचयिता को उचित सम्मान तक नहीं दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सदैव संविधान निर्माता के अमूल्य योगदान को कमतर करने और इतिहास से उनके महत्व को घटाने की साजिश रची है। लिहाजा वह आने वाले चुनाव में विपक्ष की इस नकारात्मक राजनीति का जवाब देवभूमि में रिकार्ड कमल खिलाकर सकारात्मक तरीके से देगी।