लैपर्ड का शिकारी कालू खुद शिकंजे में,3 और फसेंगे अभी

Oदेहरादून

एक माह में दो लेपर्ड व एक जंगली सूअर को फंदे में फंसाने वाले शिकारियों के रैकेट का भंडाफोड़ हो गया। हालांकि अभी सिर्फ मुख्य आरोपी ही विभाग को मिला है। लेकिन फारेस्ट विभाग ने तीन अन्य आरोपी शिकारियों की निशानदेही पूरी होने का दावा किया है।

जिनकी अरेस्टिंग बुधवार तक हो जाने की बात कही जा रही है। इधर दून वन प्रभाग डीएफओ की ओर से IMA प्रशासन को प के घने आउटर इलाकों में शिकारियों की ओर से फांस लगाए जाने की शंकाओं को देखते हुए पत्र लिख दिया है।

दून वन प्रभाग के झाझरा रेंज में पिछले एक महिने में ही दो लेपर्ड और एक जंगली सूअर को पास में फंसा कर शिकार करने की कोशिश में एक लेपर्ड की मौत हो गई। जबकि एक लेपर्ड व एक सूअर घायल अवस्था मे मिले। घायल लेपर्ड अब तक स्वस्थ नहीं हो पाया है। लगातार हो रहे शिकार के बीच वन विभाग पर सवाल उठने लग गए थे। इसको देखते हुए वन विभाग ने कई टीमें शिकारियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई थी।

इन टीमों ने प्रयास कर शिकारियों को दबोच ने का प्रयास सफल रहा। मंगलवार को विभाग ने एक आरोपी शिकारी को दबोच भी लिया। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि बाजावाला के रहने वाले कालू को अरेस्ट कर लिया, जिसने अपने गुनाह को कबूल कर लिया ।

बताया जा रहा है कि जंगली जानवरों के शिकार के बाद शिकारी उनके अंगों को दुकानों में बेचा करते थे। जिससे अंगों को आगे महंगे दामों पर बेचे जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *