शिमला बाईपास चौक पर एक 55 वर्षीय वृद्धा की ट्रक की चपेट में आ गई,अस्पताल में हुई मौत,ट्रक चालक मौके से हुआ फरार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

शिमला बाईपास चौक पर एक 55 वर्षीय वृद्धा की ट्रक की चपेट में आ गई,अस्पताल में हुई मौत,ट्रक चालक मौके से हुआ फरार

देहरादून

शनिवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी ISBT पर सूचना प्राप्त हुई कि शिमला बाईपास चौक पर एक महिला ट्रक की चपेट में आ गयी है। सूचना पर तत्काल चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ डॉ० द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक वृद्ध महिला उम्र 55 वर्ष, शिमला बाईपास चौक पर सड़क पार करने के दौरान ट्रक संख्या UK07CB0196 की चपेट में आ गयी।

वाहन चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मौके से ट्रक को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। मृतक महिला की पहचान मुर्शिदुल निशा पत्नी मोहम्मद कमर निवासी बंसल होम शिमला बाईपास पटेलनगर देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *