गंगोत्री से लौटती गुजरात के तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,हादसे में 7 लोगो की मौत और 27 घायल 1यात्री लापता ,सीएम धामी ने दुर्घटना को लेकर दुख प्रकट किया – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

गंगोत्री से लौटती गुजरात के तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,हादसे में 7 लोगो की मौत और 27 घायल 1यात्री लापता ,सीएम धामी ने दुर्घटना को लेकर दुख प्रकट किया

देहरादून/उत्तरकाशी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के निकट तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 यात्रियों ने जान गवां दी जबकि 27 यात्री घायल हुए और एक यात्री लापता

बताया गया हैं। हादसे के उपरांत सीएम धामी ने शोक प्रकट किया है।

बस दुर्घटना में शामिल सभी तीर्थयात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। सूचना पर SDRF की टीम मौके पर समय से पहुंच गई थी।सभी घायलों को उत्तरकाशी अस्पताल में लाया गया जहां से उनको देहरादून रवाना किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम से वापस आ रही गुजरात के यात्रियों से भरी बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 यात्रियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 27 यात्री घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही मौके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके लिए रवाना हुई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को उत्तरकाशी लाया जा रहा है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीएम अभिषेक रूहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी भी मौके पर पहुंचे । गंभीर घायल देहरादून रेफर किये गए है।

उधर यात्रियों की बस खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर वार्ता कर घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रहने के लिए कहा । मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *