नैनीताल के भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट कार खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 4 यात्रियों में से दो घायल और दो शव निकाले – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

नैनीताल के भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट कार खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 4 यात्रियों में से दो घायल और दो शव निकाले

देहरादून/नैनीताल

शनिवार 21 मार्च 2026 को आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि प्रातः 08:40 बजे भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल 5 मिनट बाद ही 08:45 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वेन्यू कार (वाहन संख्या: UP 78 HJ 4936) सड़क से लगभग 60-70 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। वाहन में कुल 04 व्यक्ति सवार थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया, जिसमें घायलों अतुल दुबे (उम्र 26 वर्ष, निवासी उन्नाव) एवं श्याम (उम्र 32 वर्ष, निवासी पीताम्बर नगर) को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा तत्पश्चात उन्हें नजदीकी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया।

दुर्घटना में अंकित चौधरी एवं अभिराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *