सड़क हादसे में कांस्टेबल हुआ बुरी तरह जख्मी,मौके पर हाथ शरीर से अलग होकर सड़क पर गिरा,सिर की हड्डियों में गम्भीर चोटें आई

देहरादून/हल्द्वानी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक भीषण हादसा हुआ है, हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसके चलते मौके पर ही सिपाही का हाथ शरीर से अलग होकर सड़क पर गिर गया।

हादसा रुद्रपुर-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर हुआ है। यहां बेलबाबा मंदिर के पास डंपर ने बाइक सवार सिपाही पुष्कर रौतेला को रौंद दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर ही सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिपाही पुष्कर रौतेला को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान हाथ को पूरी तरह अलग करना पड़ा है।

सिपाही पुष्कर सिंह रौतेला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी में तैनात थे। वो सोमवार की शाम रुद्रपुर से फारेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट लेकर हल्द्वानी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई है।

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के न्यूरोसर्जन डा.अखिलेश जोशी और निजी अस्पताल से न्यूरो सर्जन डा. अजय बजाज ने मिलकर सिपाही का जटिल इलाज किया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टर्स का कहना है कि सिपाही का दाहिना हाथ पूरी तरह अलग कर दिया गया है। उनके सिर की हड्डियों में गंभीर रूप से चोटें आई हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *