सीएम धामी को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरकाशी जिले के धराली, हर्षिल आपदा के राहत कार्यों हेतु 1 करोड़ की धनराशि का चेक सौंपा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सीएम धामी को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरकाशी जिले के धराली, हर्षिल आपदा के राहत कार्यों हेतु 1 करोड़ की धनराशि का चेक सौंपा

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया गया।

मुख्यमंत्री ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा सहयोग प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया देहरादून से अर्चना शुक्ला, बिभूति भूषण राउत व मनोहर सिंह उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *