देहरादून/सहसपुर
शंकरपुर सहसपुर निवासी वादिनी अनुराधा पुत्री पुरुषोत्तम द्वारा थाना सहसपुर पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल फोन चोरी कर उनके बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 270/26 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17/10/2026 को रामपुर पुल सहसपुर क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शाहरून पुत्र दाराखान को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा चोरी के मोबाइल के माध्यम से वादी के खाते से निकाली गई धनराशि से मोटरसाइकिल व ज्वैलरी खरीदने की जानकारी दी गयी, अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा उसके पास से एक R15 मोटरसाइकिल, ज्वैलरी व 40 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे व अन्य महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दिनांक 29.09.2026 को उसके द्वारा शंकरपुर में वादिनी के कमरे से मोबाइल चोरी किया था तथा मोबाइल में लगे पासवर्ड को ट्रिक से खोलकर उसमें मौजूद PhonePe App के माध्यम से उसके द्वारा करीब 1.50 लाख रुपये निकाल लिए थे, जिससे उसने अपने शौक पूरा करने के लिए एक R15 मोटरसाइकिल व कुछ ज्वैलरी खरीदी थी।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
शाहरून पुत्र दाराखान निवासी रामपुरा माफी, थाना भोलीपुरा, जनपद बरेली, उ0प्र0, हाल निवासी शंकरपुर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष।
*बरामदगी -*
1- एक मोबाइल फोन
2- नगदी 40,000/- रुपये
3- जवैलरी (अनुमानित कीमत 40 हजार रुo)
4- 01 मोटरसाइकिल R15
*पुलिस टीम -*
1- उ0नि0 अशोक कुमार
2- हे0का0 त्रेपन सिंह
3- का0 बृजपाल
4- का0 मंजीत