देहरादून
आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (SBISA), देहरादून मॉड्यूल द्वारा एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय (AO), देहरादून के समक्ष विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
यह प्रदर्शन अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी कर्मचारी संघ (AISBISF) द्वारा घोषित देशव्यापी आंदोलन के चरणबद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कर्मचारी संघ लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत है, जिन पर प्रबंधन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
अपनी मांगों के समर्थन में और प्रबंधन के अड़ियल रवैये के विरोध में संघ ने आगामी 25 और 26 मई, 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसबीआईएसए देहरादून मॉड्यूल के उपमहासचिव कमल तोमर ने उपस्थित सभी कर्मचारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगे होने वाले कार्यक्रमों में पूरे जोश के साथ भागीदारी करने का आह्वाहन किया।
विरोध प्रदर्शन कैसेडौरान कमल तोमर के साथ, अनिल शर्मा, अभिलेख थापा, सौरभ पुंडीर, नीरज ध्यानी, राजकुमार गर्ग, पूनम खरे, साक्षी, एकता यादव, दर्शन असवाल, निखिल मिश्रा, सौरभ बिष्ट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
कमलतोमर
कमल तोमर
उपमहासचिव
एसबीआईएसए देहरादून अंचल
