उत्तराखंड में रेड अलर्ट,दून-नैनीताल-हल्द्वानी-पौड़ी समेत 7 जिलों में रहेगा रेड एलर्ट,10 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

देहरादून

उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से जारी रेड/ऑरेंज अलर्ट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के कई इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारियों ने 10 जुलाई (शुक्रवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में औसतन 52.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि काशीपुर में सर्वाधिक 206 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। लगातार बारिश से 195 सड़कें बंद हैं और कई स्थानों पर भूस्खलन, नदी कटाव और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और केवल आधिकारिक मौसम संबंधी सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *