AICC के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव है…गणेश गोदियाल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

AICC के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव है…गणेश गोदियाल

देहरादून

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल वीरवार से अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गए हैं।

देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया,राजपुर रोड स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रीय महासचिव का उत्साह के साथ अभिनंदन किया।

वेणुगोपाल ने जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ भी विस्तृत बैठक कर जिलों के राजनीतिक समीकरणों और संगठन विस्तार की समीक्षा की।

राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश कांग्रेस की नवनिर्मित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर मंथन किया गया जिनमें रणनीतिक रोडमैप तैयार किया गया राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों और जमीनी स्तर पर चक्रव्यूह तैयार करने की रणनीति बनाई गई, सीनियर लीडरशिप से संवाद किया गया, इस दौरान कमेटी में शामिल शीर्ष नेताओं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह के साथ आगामी चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।

फ्रंटल संगठनों और आनुषंगिक संघटनों के साथ बैठक की 2027 की जंग का आह्वान,दौरे के पहले दिन, राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के सभी आनुषंगिक संगठनों, फ्रंटल्स, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व प्रमुखों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में उन्होंने दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने मुख्य रूप से एकजुटता पर जोर दिया। स्पष्ट शब्दों में उन्होंने कहा कि सभी संगठनों को आपसी मतभेद भुला एकजुट होकर 2027 की चुनावी जंग लड़नी होगी। जनांदोलन की तैयारी करे पार्टी के सभी कार्यकर्ता युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल जैसे फ्रंटल संगठनों को जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करने का निर्देश दिया।

अंतिम छोर तक पहुँचने के दिए दिशा निर्देश सभी विंग के अध्यक्षों को बूथ स्तर तक अपनी कमेटियों को सक्रिय करने और युवाओं व महिलाओं को बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव के इस दौरे और उनके द्वारा दिए गए ‘एकजुटता के मंत्र’ से देवभूमि के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ है। आगामी 2027 के चुनावों के लिए पूरी पार्टी ने अभी से कमर कस ली है।

इस मौके पर प्रभारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, क़ाज़ी निजामुद्दीन,प्रदीप टम्टा,बिजेंद्र जाति, रवि बहादुर, महेंद्र पाल, करण माहरा, तिलक राज बेहड़,मदन बिष्ट, विक्रम नेगी, मनोज तिवाड़ी, हरीश धामी, लखपत बुटोला, आदेश चौहान, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह,हीरा सिंह बिष्ट ललित फ़रसवाँ, राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, विजय सारस्वत, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित,जिला अध्यक्षों में सारे जिला अध्यक्ष मौजूद रहे, डॉ जसविंदर सिंह गोगी,मोहित उनियाल, लालचंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, राकेश नेगी, संजय किशोर, ज्योति रौतेला, अभिनव थापर, कविंद्र इस्तवाल, हरीश ऐठानी, यशपाल चौहान, विशाल भोजक, सुलेमान अली, मोहन काला, शोभा राम, सरोजिनी कैंथुरा,विकास नेगी, सुरेंद्र रांगड़, अस्वनी बहुगुणा, रीता पुष्पवान, राजेश चमोली, गरिमा दसोनी, नितिन बिष्ट, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, आशा शर्मा, नज़मा खान, गोपाल गड़िया, सुनीत राठौड़, सावित्री थापा, महंत विनय सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *