कालसी तहसील के वैराठखाई मोटर मार्ग पर वायाधार के पास यूटिलिटी गिरी खाई में, 3 महिलाओं की मौत, शोक में डूबा क्षेत्र – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कालसी तहसील के वैराठखाई मोटर मार्ग पर वायाधार के पास यूटिलिटी गिरी खाई में, 3 महिलाओं की मौत, शोक में डूबा क्षेत्र

देहरादून/ विकास नगर

विकास नगर क्षेत्र के कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास एक यूटिलिटी के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान मे जुटी है।

जानकारी के मुताबिक यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था। वाहन मे चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे।

जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा तो अचानक चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक महिला की मौके पर जान चली गई. जबकि दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। हादसे मे 8 में से कुल 5 लोग घायल हैं।

वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हादसे मे लूसो देवी पत्नी नंदूदास (उम्र 65 वर्ष), निवासी- गागंरोऊ, कालसी, देहरादून, गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खुसियो, कालसी, देहरादून तथा धनो देवी पत्नी संतू दास, निवासी- चिट्टाड, कालसी, देहरादून की जान चली गई है। घटना के बाद क्षेत्र मे शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *