एक्सीडेंट..बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा सीमेंट लदा ट्रक, ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत

देहरादून

हाईवे पर लगातार दुर्घटनाओं का होना आम बात है। देहरादून दिल्ली हाईवे पर मोहब्बे वाला में सीमेंट से लदे ट्रक के पलट जाने से एक व्यक्ति की।मौत हो गई है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है।

रविवार की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना पटेल नगर को सूचना प्राप्त हुई कि मोब्बेवाला के पास एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल आपदा कंट्रोल, फायर सर्विस,ट्रैफिक कंट्रोल के साथ मौके पर पहुँच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमेंट से भरा ट्रक एक बाईक सवार को टक्कर से बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर दूर जाकर पलट गया, उक्त ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है। शेष वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *