देहरादून/बद्रीनाथ
बद्रीनाथ से मंदिर में दर्शन कर धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड को लौट रहा एक हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। हादसे की आशंका के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और SDRF और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।
तप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के लापता होने के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई हैं।
हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची के अनुसार पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा पांच यात्री और सवार थे। इनमें प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज शामिल हैं। फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
यूकाडा और पुलिस की टीमें हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने में जुट गई हैं।
सीएम धामी ने भी इस खबर के बाद x पर ट्वीट किया है।
