अधिवक्ता से मारपीट के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस चौकी का किया घेराव,पुलिस ने की कार्यवाही शुरु – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

अधिवक्ता से मारपीट के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस चौकी का किया घेराव,पुलिस ने की कार्यवाही शुरु

देहरादून,/हल्द्वानी

हल्द्वानी सेशन कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर एक अधिवक्ता के साथ मार- पीट करने से हड़कंप मच गया है, वकीलों ने भोटिया पडाव चौकी का घेराव कर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

शनिवार सुबह सेशन कोर्ट के मुख्य द्वार के समीप एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आने पर न्यायालय परिसर में दिन भर हड़कंप मचा रहा ।

आरोप है कि हल्द्वानी में कुछ लोगों ने अधिवक्ता दीपक पंत को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद गुस्साए अधिवक्ताओं द्वारा भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह न्यायालय के मेन गेट के पास दीपक पंत पर तीन-चार लोगों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए और उसके उपरांत उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। इसका पता चलने के बाद अधिवक्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घायल अधिवक्ता दीपक पंत ने बताया कि हमलावरों में काजल गुप्ता, उसका भाई अतुल गुप्ता, और उनके साथी शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *