कांग्रेस नेता हरक के बाद आईएफएस सुशांत पटनायक के घर भी पड़ा ईडी का छापा, करेंसी गिनने को मंगानी पड़ी काउंटिंग मशीन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस नेता हरक के बाद आईएफएस सुशांत पटनायक के घर भी पड़ा ईडी का छापा, करेंसी गिनने को मंगानी पड़ी काउंटिंग मशीन

देहरादून

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और काशीपुर से भाजपा नेता अमित सिंह के बाद अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक और पूर्व आईएफएस किशन चंद के घर भी ईडी ने बुधवार को छापा मारा।

इस दौरान कैनाल रोड स्थित सुशांत पटनायक के घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है।

बताते चलें कि आईएफएस सुशांत पटनायक पर पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरोप भी लगा था। वहीं, वह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से हटाए गए थे। उन पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।

हरिद्वार में पूर्व आईएफएस अधिकारी किशन चंद के आवास पर ईडी की टीम ने छापा मारा। मामले के अनुसार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध निर्माण और पाखरों में टाइगर सफारी के लिए पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था। मामले में दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच में आईएफएस किशन चंद पर कई संगीन आरोप लगे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने का दावा सरकार ने किया था।

वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ अपने पद का दुरुपयोग का भी आरोप थे। जिसके बाद एसआईटी ने किशनचंद को दिसंबर में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। बीते अप्रैल माह में किशन चंद को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *