Breaking..मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से वार्ता के बाद प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ ने लिया आंदोलन वापस लेने का फैसला – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

Breaking..मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से वार्ता के बाद प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ ने लिया आंदोलन वापस लेने का फैसला

देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डॉ. मनोज वर्मा एवं डॉ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की। संघ के मामलों पर बिन्दुवार चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों को गम्भीरता से लिया जायेगा एवं सकारात्मक सहयोग किया जायेगा।

प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिस लगन से वे जन सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड मरीजों व उनके परिजनों द्वारा भी चिकित्सकों के कठिन तपस्या की सराहना की गई।
प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह नपलच्याल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिये जाने पर संघ ने अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेने का निर्णय लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published.