देहरादून
तिब्बती मार्केट के आस पास के क्षेत्र को नगर निगम देहरादून द्वारा नो वेडिंग जोन घोषित किया गया है, जिसमे किसी भी प्रकार की रेहड़ी/ ठेली लगाना पूर्ण रूप से वर्जित है।
पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर उक्त स्थान से यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाली रेहड़ी/ठेलियों को हटवाया जाता है। कल पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा पुलिस कार्यवाही के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त उप निरीक्षक से बहस की जा रही है। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून के आदेशानुसार वायरल वीडियो/सम्पूर्ण प्रकरण की जांच की जा रही है, जांच के दौरान यदि किसी पुलिसकर्मी की कोई गलती परिलक्षित होती है, उसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
