त्योहारी सीजन के चलते पुलिस का दून के मुख्य बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,₹1 लाख के 10 दुकानदारों के काटे चालान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

त्योहारी सीजन के चलते पुलिस का दून के मुख्य बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,₹1 लाख के 10 दुकानदारों के काटे चालान

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन व मुख्य मार्गो से यातायात के दबाव को कम करने के लिए मुख्य मार्गो, बाज़ारो, चौराहों आदि जगहों पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 15/10/2026 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा डिस्पेंसरी रोड, तहसील चौक, पलटन बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने व फुटपाथों/दुकानों के बाहर सामान लगाकर लोगो के आवागमन/यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सड़क पर बेतरतीब ढंग से व नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर 50 वाहन चालको के विरुद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई, इसके अतिरिक्त सड़क किनारे/सार्वजनिक मार्गों/दुकानों के बाहर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने व लोगो का आवागमन बाधित करने वाले 10 दुकानदारों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल ₹ 1,00,000/- (एक लाख रुपये) का जुर्माना किया गया।

यातायात व्यवस्था बाधित करने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने तथा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।

दून पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *