एआईसीसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पहुंची देहरादून,गिनाई पार्टी की प्राथमिकताएं – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

एआईसीसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पहुंची देहरादून,गिनाई पार्टी की प्राथमिकताएं

देहरादून

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा बृहस्पतिवार को सूबे की राजधानी में थीं। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर निशा साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण कानून में 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार ने कानून अवश्य बना दिया परंतु उसका लाभ किसी को नहीं मिला केद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। वीरवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह देश के 17 राज्यों का भ्रमण कर 18वें राज्य उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून पहुंची है और उत्तराखंड आने का मकसद, संगठन की मजबूती देना है। सगठन में जल्द ही बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज से प्रदेश के सभी जिलों में नारी न्याय यात्रा की शुरुआत की जायेगी।

लांबा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के बीच मुददों को लेकर जा रही है और उनमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, श्रमिक न्याय, नारी न्याय आदि शामिल है और जनता के बीच बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की डबल इंजन की सरकार किसानों को न्याय दिलाने में पूरी तरह से असफल रही है और आज अन्नदाता दिल्ली के बाॅर्डर पर अपनी मांगों को लेकर अडे़ हुए हैं लेकिन दस साल में ठोस पहल नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के परिवार को आज भी न्याय नहीं मिल पाया है, अंकिता भंडारी के परिजनों के साथ ही देश की पीड़ित महिलाओं व बेटियों की सहायता के लिए महिला कांग्रेस न्याय प्रदान करेगी और उन्हें वकील मुहैया करायेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद व नेताओं पर कई गंभीर दुष्कर्म के आरोप हैं, संदीप सिंह हरियाणा में भाजपा के खेल मंत्री है जिन पर महिला कोच ने गंभीर आरोप लगाये है, कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगा भाजपा को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर छह माह तक एफआईआर नहीं होती जिसके लिए कोर्ट को हस्तक्षेप करना पडा। इसी प्रकार रामदुलारे, चिन्मयानंद सहित कई अन्य भाजपाईयों पर भी गंभीर आरोप लगे है।

लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस ने पीड़ितों के लिए एक दान देश की बेटियों के नाम कार्यक्रम देश की बेटियों को समर्पित किया है जिससे महिलायें एवं बेटियां घर बैठे हर माह 15 से 30 हजार रूपये कमा सकेंगी, उन्होंने कहा कि 2024 में केन्द्र में सरकार बनते ही पहले 100 दिनों में ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, युवा न्याय के तहत बेरोजगार और अग्निवीर योजना के मुद्दे जोर-शोर से उठाए जाएंगें। केन्द्र में सरकार आते ही ठेके की नौकरी को समाप्त करेंगे और सेना में पक्की भर्ती लागू करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गैरोला,प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *