ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने पूर्व सीएम मे.जन.बीसी खण्डूडी से हॉस्पिटल में की मुलाकात,जाना कुशलक्षेम – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने पूर्व सीएम मे.जन.बीसी खण्डूडी से हॉस्पिटल में की मुलाकात,जाना कुशलक्षेम

देहरादून

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा दिल्ली से देहरादून पहुँचे और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खण्डूडी का कुशलक्षेम जाना।

मेजर जनरल बी. सी. खण्डूडी विगत लगभग 25 दिनों से देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं।

इस दौरान मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने अस्पताल पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा देश के एक वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व हैं। वे आतंकवाद विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं तथा ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने लंबे समय से राष्ट्रहित एवं जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने खण्डूडी को अपना आदर्श बताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। आईसीयू में खण्डूडी को इस अवस्था में देखकर वे भावुक भी हो उठे और उनके प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि मेजर जनरल खण्डूडी का सार्वजनिक जीवन, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि खण्डूडी जी शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *