पुलिसकर्मी को गोली लगने से हुई संदिग्ध मौत के बाद अल्मोड़ा पुलिस सकते में,आलाअधिकारी मौके पर – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पुलिसकर्मी को गोली लगने से हुई संदिग्ध मौत के बाद अल्मोड़ा पुलिस सकते में,आलाअधिकारी मौके पर

देहरादून/अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस की एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जिला पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मृत सिपाही का नाम सुंदर शाही बताया गया है, जो कपकोट बागेश्वर का निवासी था। आनन् फानन में उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि की गयी है। घटना के बाद, पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब सवा छः बजे होंगे जब उसको गोली लगी। इस बेहद चौंका देने वाली घटना की जांच के लिए एसपी देवेंद्र पींचा समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। अभी तक यह नहीं स्पष्ट है कि क्या यह हादसा था या फिर सिपाही ने खुद को गोली मारी। इस मामले की पूरी जांच के बाद ही कुछ खा जा सकेगा फिलहाल फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। पुलिस मामले के कारणों की जांच में जुट गयी है, जिसमें संदिग्धता की संभावना भी है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *